UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे योगी।
- फोटो : अमर उजाला
योगी बोले- 2017 से पहले था रूल ऑफ माफिया, हमने लागू किया ‘रूल ऑफ लॉ’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में माफिया राज का जिक्र करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा। प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब वहां एक माफिया पर कोई कानून लागू नहीं होता था। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और न्यायाधीश तक उसके लिए कोई मायने नहीं रखते थे।
सीएम योगी ने कहा कि माफिया का काफिला निकलता था तो पहले उसी को रास्ता दिया जाता था। वह जिस जमीन पर पैर रख देता था, वह उसकी हो जाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा, “2017 के पहले यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ था, लेकिन हमने कानून की किताब से उसे निकालकर ‘रूल ऑफ लॉ’ को ईमानदारी से लागू किया। पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश के भाजपा से 12 सवाल, बोले- बैंक मजबूत हुए तो फिर बेचे क्यों जा रहे?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ‘बारह साल, बारह सवाल’ शीर्षक से बैंकिंग व्यवस्था को लेकर 12 सवाल उठाए। अखिलेश ने बैंकों की मजबूती के दावों के बीच बैंक शाखाओं और एटीएम बंद होने, ग्राहकों के खातों से कटौती, साइबर ठगी और कर्ज से जुड़ी समस्याओं पर सवाल किए।
अखिलेश यादव ने पूछा कि अगर बैंक मजबूत हुए हैं तो उन्हें बेचा क्यों जा रहा है और गरीब जनता के खातों से पैसे क्यों काटे जा रहे हैं? उन्होंने केवाईसी के नाम पर ग्राहकों को परेशान किए जाने और बैंकों से भारी कर्ज लेकर विदेश भागने वालों को वापस लाकर सजा दिलाने में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। पढ़ें पूरी खबर
मायावती।
- फोटो : अमर उजाला
मायावती बोलीं- 2007 में भी पार्टी को कम करके आंका गया था
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे सर्वेक्षणों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जातिवादी मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए धनबल का दुरुपयोग कर पार्टी के खिलाफ फर्जी और ध्यान भटकाने वाले सर्वे का प्रचार किया जा रहा है।
मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी अच्छे और दमदार उम्मीदवारों के चयन के साथ जमीनी तैयारियों में जुटी है। इसी बीच बीएसपी को निशाना बनाकर कथित तौर पर भ्रामक सर्वेक्षणों का प्रचार किया जा रहा है, जो दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर
akash anand
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पद और ताकत मिलने के बाद प्रदेश में सक्रिय होंगे आकाश आनंद
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 28 अक्तूबर से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। वह बुलंदशहर के अनूपशहर में पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार प्रधान के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद दो नवंबर को सहारनपुर के नकुड़ में प्रत्याशी नरेश कुमार सैनी के पक्ष में वोट मांगेंगे। वह 20 नवंबर को अयोध्या के बीकापुर, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर के बिल्हौर में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
मुस्कान व पति सौरभ, रविता और उसका पति अमित
- फोटो : अमर उजाला
कातिल पत्नियों को मृत्युदंड: जेल में मुस्कान-रविता की उड़ी नींद, की ये गुजारिश
मृत्युदंड की सजा के बाद मुस्कान और रविता की जेल में बैचेनी बढ़ गई है। दोनों को अलग अलग मामलों में अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। वहीं फैसला सुनते ही जहां मुस्कान फूट फूटकर रो पड़ी, उसके दो ही दिन बाद जब शुक्रवार को अदालत ने पति को सांप से डसवाने वाली पत्नी को मृत्युदंड सुनाया तो वह पहले तो चुप्पी साधे रही फिर सिर पकड़कर बैठ गईं। बाद में जेलकर्मी उसे बैरक तक ले गए। पढ़ें पूरी खबर