फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धूप और उमस ने किया परेशान, आज इन जिलों में हो सकती है बारिश; प्रदेश के कुछ इलाकों से गया मानसून

Sat, 27 Sep 2025 09:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Update Today : यूपी में मानसून करीब-करीब विदा हो गया है। तेज धूप और उमस के बीच आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
आज कुछ जिलों में हो सकती है बारिश। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हो रही छिटपुट बूंदाबांदी का दायरा शनिवार को और बढ़ेगा। माैसम विभाग के मुताबिक शनिवार को कुछ पश्चिमी इलाकों और बुंदेलखंड में भी छिटपुट बूंदबांदी के संकेत हैं। शुक्रवार को यूपी के सोनभद्र और बांदा में हल्की बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन


माैसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उत्तराखंड, हिमांचल और जम्मू कश्मीर से मानसून की विदाई हो गई। अक्तूबर के पहले सप्ताह तक उत्तर प्रदेश के बाकी बचे हिस्से से भी मानसून की वापसी हो जाएगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब क्षेत्र की तीव्रता में शनिवार को और बढ़त की संभावना है। इसके असर से शनिवार को प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी इलाके, बुंदेलखंड और राजधानी लखनऊ समेत अवध के कुछ हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें