फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के स्कूलों में अब 20 मई से 24 जून तक रहेंगी गर्मी की छुट्टियां, योग दिवस पर होगा सामूहिक योगाभ्यास

Tue, 16 Jun 2026 07:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 24 जून तक होंगी। वहीं, 21 जून को योग दिवस के अवसर पर सभी शिक्षक व छात्र सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में परिवर्तन किया गया है। अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार अब प्रत्येक वर्ष 20 मई से 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 25 जून से विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन प्रारंभ होगा। यह व्यवस्था वर्ष 2026 से प्रभावी होगी। पूर्व में यह अवकाश 20 मई से 15 जून तक होता था। पिछले कुछ वर्षों में हीट वेव के कारण जिलाधिकारी स्तर से अवकाश आगे बढ़ाना पड़ता था, जिसके दृष्टिगत शासन ने प्रदेश स्तर पर एकरूपता के लिए यह निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें - अजय राय बोले- BJP-RSS ने शिलापूजन के नाम पर खूब पैसे वसूले, राम मंदिर में 1,400 करोड़ की चोरी हुई
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर; देखें रिजल्ट
विज्ञापन


ग्रीष्मावकाश के बाद पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सके, इसके लिए 22, 23 एवं 24 जून को सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। इन तीन दिनों में लेसन प्लान बनाना, मिड डे मील की तैयारी, पाठ्य पुस्तक वितरण की तैयारी, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक, बाल वाटिका की तैयारी, परिसर, रसोई एवं शौचालय की साफ-सफाई, खेल सामग्री की उपलब्धता, स्मार्ट क्लास/आईसीटी लैब को क्रियाशील रखना, बिजली एवं पेयजल की व्यवस्था आदि कार्य पूर्ण करने होंगे। 

प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक योगाभ्यास सुनिश्चित किया जाएगा। आरटीई एक्ट के अंतर्गत परिभाषित शैक्षिक सत्र के अनुसार वर्ष में कम से कम 220 दिन पठन-पाठन अवश्य कराया जाए। जिलाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित करने से पहले इस विधिक प्रावधान को ध्यान में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें