फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुल्तानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू सपा में शामिल, मेनका के खिलाफ लड़ा था चुनाव

Tue, 21 May 2024 08:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

 MLA Chandrabhadra Singh: सुल्तानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू सपा में शामिल हो गए हैं। वह 2019 में सुल्तानपुर में बसपा के टिकट से मेनका के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ सोनू सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मंगलवार को सुल्तानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने भेंट कर उनके नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

विज्ञापन

बता दें कि चंद्रभद्र सिंह इसौली से विधायक रह चुके है। उनके पिता इंद्रभद्र सिंह भी विधायक थे। 

सोनू सिंह ने वर्ष 2019 में सुल्तानपुर से बसपा के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। हालांकि करीब छह माह बाद ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोनू  सिंह और उनके भाई मोनू सिंह को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि चंद्रभद्र सिंह सोनू के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

दरअसल, आगामी 25 मई को सुल्तानपुर में मतदान होना है। इससे पहले सोनू सिंह के सपा में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि इससे सपा प्रत्याशी को मदद मिलेगी। बता दें कि सोनू सिंह के खिलाफ वर्ष 1995 से 2022 तक सुल्तानपुर में 30 मुकदमे दर्ज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें