यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक दरोगा और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार शाम तक 15 लाख से अधिक आवेदन आ चुके थे। रात 12 तक आवेदन करने की वजह से इसकी संख्या में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस के सभी पदों पर भविष्य में होने वाली सीधी भर्ती के लिए शुक्रवार तक 21 लाख युवाओं ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराया है। यह संख्या भी आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।