फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में लौटा मानसून, महराजगंज में हुई सबसे ज्यादा बारिश, शुक्रवार को इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

Thu, 11 Sep 2025 07:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसून लौट आया है। गुरुवार को महराजगंज में सबसे ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए अनुमान जारी किया है। 
 
विज्ञापन
यूपी में फिर से बदल रहा है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के पूर्वी तराई इलाकों में बृहस्पतिवार को मध्यम से भारी बारिश देखने को मिली। महाराजगंज में सर्वाधिक 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही कुशीनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी आदि में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन


माैसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए पश्चिमी तराई के लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनाैर, मुजफ्फर नगर व आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी तराई में बृहस्पतिवार को अच्छी बारिश हुई। शुक्रवार को पश्चिमी तराई के पीलीभीत से लेकर सहारनपुर तक मानसूनी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट

लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनाैर, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें