फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑनलाइन गेम के जाल में फंसकर छात्र ने दी थी जान, पुलिस की गिरफ्त में आए दो लोग, ठगी गई रकम बरामद

Wed, 01 Oct 2025 11:55 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ऑनलाइन गेम के जाल में फंसकर जान देने वाले छात्र के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी गई रकम बरामद की है।
विज्ञापन
यश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेम के जाल में फंसकर चौदह लाख रुपये गंवाने वाले धनुवासाड गांव के कक्षा छह के छात्र यश (13) ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामले में यश के पिता सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने व ब्लैकमेल कर रुपये ठगने का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


छात्र के जान देने के मामले में पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो कई फोन नंबर, बैंक खाते व लोगों के नाम सामने आए थे जिनमें जमशेदपुर झारखंड, वाराणसी, बिहार और पंजाब के लोग शामिल हैं। ठगों के नाम सामने आने व पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस, सर्विलांस व साइबर सेल की संयुक्त टीम वाराणसी व जमशेदपुर पुलिस पहुंची और दो लोगों को पकड़कर मोहनलालगंज ले आई।

ये भी पढ़ें - बिहार चुनाव के जरिये सियासी जमीन मजबूत कर रहे आकाश आनंद, 4 अक्तूबर से फिर शुरू होगी यात्रा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर बंदी ने किया हमला.. सिर पर गंभीर चोट, पहुंचे केजीएमयू
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग भी है। पकडे़ गए लोगों के पास से ठगे गए आठ लाख रुपये व मोबाइल बरामद हुआ है। जांच मे सामने आए अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

यश के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद
आखिरकार यश की मौत के जिम्मेदार आज सलाखों के पीछे पहुंचेंगे और यश के परिवार को न्याय मिलेगा। बेटे यश की मौत के गम में मां विमला व पिता सुरेश यादव टूट चुके थे और न्याय की आशा छोड़ दी थी लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद यश के परिवार को न्याय मिलने की आशा बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें