फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पर्व बीतने के बाद सीटों के लिए जद्दोजहद, महिला-दिव्यांग कोचों में घुसे यात्री; वेटिंग ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 17 Nov 2026 12:08 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

छठ महापर्व के बाद बिहार और पूर्वांचल से लखनऊ लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्री आरक्षित, महिला और दिव्यांग कोचों में भी सफर करने को मजबूर हैं। भीड़ संभालने के लिए रेलवे ने सुरक्षा बढ़ाई, जबकि रोडवेज ने 150 अतिरिक्त बसें चलाईं।
विज्ञापन
सीटों के लिए ट्रेनों में महासंग्राम  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व के संपन्न होने के साथ ही पूर्वांचल और बिहार से लखनऊ लौटने वाले यात्रियों की भीड़ सोमवार से बढ़ने लगी है। बिहार और हावड़ा रूट से आने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है, जिसके चलते यात्रियों को आरक्षित, महिला और दिव्यांग कोचों में भी सफर करना पड़ रहा है। इस स्थिति को संभालने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मोर्चा संभाला है।

विज्ञापन


बिहार और हावड़ा रूट से लखनऊ आने वाली दून एक्सप्रेस, श्रमजीवी, पटना-इंदौर और पटना-कोटा सहित 18 से अधिक ट्रेनों से 25 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। बिहार से आने वाली ट्रेनों की स्लीपर और एसी बोगियों में सोमवार को भी लंबी वेटिंग लिस्ट देखी गई। ऐसे में, कई यात्रियों ने जनरल टिकट लेकर सफर किया और आरक्षित, महिला व दिव्यांग कोचों में जगह बनाने की कोशिश की, जिससे इन कोचों में भी भीड़ बढ़ गई।

विज्ञापन


वहीं, लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। अगले करीब 10 दिनों तक ट्रेनों में सीटों की मारामारी जारी रहने की आशंका है। हालांकि, रेलवे द्वारा संचालित स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Trending Videos

तत्काल कोटे से मामूली राहत

छठ के बाद बिहार रूट से लखनऊ आने वाले यात्रियों को तत्काल कोटे में भी कुछ राहत मिली। सोमवार को तत्काल कोटे में करीब 350 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें एसी और स्लीपर कोच की सीटें शामिल थीं, जिन पर यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके। हालांकि, लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों को तत्काल कोटे में राहत नहीं मिली और कोटा खुलते ही टिकटों की मांग बढ़ गई तथा वेटिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

150 अतिरिक्त बसों ने दिया सहारा

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने पूर्वांचल के 13 जिलों से लखनऊ के लिए 150 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। इसके अलावा, नियमित रूप से चलने वाली 400 बसें भी यात्रियों के लिए उपलब्ध रहीं। इससे लखनऊ लौटने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिली। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि कुछ बसें रिजर्व में भी रखी गई हैं और यात्रियों की मांग बढ़ने पर उन्हें भी रूट पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें