फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजधानी में आंधी-पानी से व्यवस्था हुई बेपटरी, 100 खंभे और तार टूटे, बिजली गुल; पानी तक को तरसे लोग

Wed, 29 Apr 2026 07:59 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। करीब 100 खंभे और तार टूटने से 400 गांवों व कस्बों में कई घंटे बिजली गुल रही। पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं, जिससे लोगों को पानी और जरूरी सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
आंधी-पानी से परेशान हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बुधवार को आंधी-पानी के चलते शहर से गांव तक की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इसकी वजह मोहनलालगंज से माल और सरोजनीनगर से हरौनी तक 100 खंभे और लाइनों के तार टूट गए हैं। 

विज्ञापन

हालांकि, शहर में आंधी के रफ्तार पकड़ने से पहले ही उपकेंद्रों से बिजली को बंद कर दिया गया था। मगर, 400 गांवों व कस्बे की बिजली व्यवस्था लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण तीन से सात घंटे तक बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही।

एक्सईएन एसके सिंह के मुताबिक मोहनलालगंज क्षेत्र में बिजली लाइनों पर इस कदर पेड़ गिरे, कि 50 खंभे, तार व इंशुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके कारण मोहनलालगंज न्यू, ओल्ड, निगोहा सहित आठ उपकेंद्र ठप हो गए। इससे मोहनलालगंज, सिसेण्डी, जबरौली सहित 100 की बिजली शाम तक ठप रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर गुल रही बिजली

गहरू उपकेंद्र के बंथरा, नीव, रसूलपुर, बनी उपकेंद्र के हरौनी, लतीफ नगर, बेती, मिर्जापुर, पहाड़पुर,धावापुर, बीबीपुर, शाहजनपुर, अमावा,नारायणपुर सहित 50 गांव की बिजली चार घंटे तक ठप रही। नगराम में सड़क किनारे लगे पेड़ों के गिरने से लाइन प खंभे टूट गए, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। इससे बहरौली, मीरखनगर ,समेसी, नगराम टाउन के 200 गांवों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें