फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अनाधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ प्रदेश भर में चला अभियान, पहले दिन हजारों गाड़ियों का हुआ चालान

Tue, 01 Apr 2025 06:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

E-rickshaw challan in UP: यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया गया। पहले दिन  915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान किया गया।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में चला अभियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार से पूरे प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान की सफलता के लिए परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को पत्र लिखा था। अभियान के पहले दिन मंगलवार को प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान किया गया। 

विज्ञापन


प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज  और 3035 का हुआ चालान
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अभियान मंगलवार से प्रारंभ हुआ। इसके पहले दिन 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान हुआ। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्यालय से इसकी मॉनिटरिंग हुई। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान की नियमित मॉनिटरिंग भी होती रहेगी। इस अभियान में मुख्यालय के साथ जनपद स्तर के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। 

गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा में 363 ई-रिक्शा पर कार्रवाई
अभियान के नोडल अधिकारी (अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे तक गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा संभाग में 363, लखनऊ में 200, झांसी में 199, सहारनपुर में 171, मीरजापुर में 165, वाराणसी में 164 व प्रयागराज में 136 ई-रिक्शा पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें