राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों ने लिखा पत्र।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने प्रदेश में तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि जमात की वजह से ही अल्पसंख्यक समुदाय में संक्रमण फैल रहा है। ये लोग मदरसोंं में शरण लेकर स्थिति को गंभीर कर रहे हैं।
पत्र में कहा गया है, हमारी जानकारी में आया है कि प्रदेश में अब तक जितने भी कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं उनमें से ज्यादातर तब्लीगी जमात से हैं। ये लोग मस्जिदों व मदरसों में शरण लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में संक्रमण फैलाने का काम कर रहे हैं। जिससे प्रदेश सरकार की संक्रमण रोकने की सभी कोशिशें निरर्थक जा रही हैं।
आयोग की तरफ से मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को पत्र लिखकर तब्लीगी जमात को बैन करने की मांग की गई है।