फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने की उपलब्धि मनाएगी प्रदेश सरकार, सहयोगी दल भी होंगे शामिल; जानिए डिटेल

Thu, 11 Jun 2026 10:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

12 years of Modi government: पीएम मोदी के 12 वर्ष सत्ता में रहने को यूपी सरकार उपलब्धि की तरह मनाएगी। 12 जून को इससे जुड़े कई आयोजन शहर में होंगे। 
विज्ञापन
यूपी में होंगे विविध आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार शुक्रवार को सभी जिलों में विश्वास, विकास व जनकल्याण के गौरवपूर्ण 12 वर्ष की उपलब्धि को धूमधाम से मनाएगी। मुख्यमंत्री सुबह लखनऊ व शाम को वाराणसी में होने वाले भव्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। वहीं लोक भवन में होने वाले कार्यक्रम में राजग सरकार के सहयोगी दलों (अपना दल एस, सुभासपा, राष्ट्रीय लोकदल व निषाद पार्टी) के प्रमुख एवं मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सीएम शुक्रवार को लोकभवन में मीडिया के साथ संवाद में मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, सहयोगी दल अपना दल (एस) के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर व राष्ट्रीय लोकदल के अनिल कुमार भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम से पहले सीएम अपने सरकारी आवास पर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नोएडा में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की 110 में से 45 इलेक्ट्रिक बसों (प्रथम चरण) का फ्लैग ऑफ करेंगे। साथ ही नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


शाम को वाराणसी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
वहीं सीएम शाम को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाकर गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह शहरी आजीविका मिशन, उद्योग विभाग समेत विभिन्न विभागों की योजना के लाभार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। यहां एक जनपद-एक व्यंजन समेत अनेक विभागों के स्टॉल भी लगेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें