योगी सरकार ने आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग को निर्देशित किया है कि सभी सरकारी वेबसाइटों को दिव्यांगजन फ्रेंडली बनाया जाए। साथ ही यह भी कहा है कि स्कूलों के विलय की प्रक्रिया के दौरान दिव्यांग बच्चों का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाए और उनकी विद्यालय तक पहुंच के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। तमाम प्राथमिक विद्यालयों में रैंप का निर्माण कराया जा चुका है, जिससे व्हीलचेयर पर निर्भर बच्चों को भी सुविधा हो रही है।