फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है बढ़े हुए महंगाई-भत्ते का तोहफा, जानिए क्या होगी बढ़ोत्तरी

Wed, 28 Oct 2026 07:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

DA hike in UP: प्रदेश सरकार ने मई 2026 में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते व राहत में दो फीसदी की वृद्धि की थी। इसके बाद डीए और डीआर की दर 58 से बढ़कर 60 फीसदी हो गई थी। 
विज्ञापन
यूपी में जल्द हो सकती है बढ़े डीए की घोषणा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में तीन फीसदी बढ़ोतरी के फैसले के बाद अब उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को भी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रदेश सरकार दिवाली से पहले डीए और डीआर में तीन फीसदी वृद्धि का फैसला कर सकती है। इससे प्रदेश के करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिल सकता है। इनमें लगभग 16.35 लाख कर्मचारी और 11.53 लाख पेंशनर शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मई 2026 में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते व राहत में दो फीसदी की वृद्धि की थी। इसके बाद डीए और डीआर की दर 58 से बढ़कर 60 फीसदी हो गई थी। अब तीन फीसदी की संभावित वृद्धि होने पर यह दर बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगी। हालांकि, प्रदेश सरकार की ओर से नई वृद्धि को लेकर अभी औपचारिक शासनादेश जारी नहीं हुआ है।

केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी महंगाई भत्ते में वृद्धि को एक जुलाई 2026 से प्रभावी कर सकती है। ऐसा होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई से बढ़ी दर के हिसाब से एरियर भी मिल सकता है। हालांकि, बढ़ोतरी की प्रभावी तारीख और बकाये के भुगतान का तरीका शासनादेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक जुलाई से होगा लागू

डीए में वृद्धि का लाभ नियमित राज्य कर्मचारियों के अलावा सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों और यूजीसी वेतनमान पाने वाले पात्र कर्मचारियों को भी मिल सकता है। वहीं, राज्य के पात्र पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को डीआर बढ़ने से राहत मिलेगी।

तीन फीसदी डीए बढ़ने से कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर हर महीने मिलने वाली राशि बढ़ जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 30,000 रुपये है, तो तीन फीसदी वृद्धि से उसे हर महीने 900 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं, 50,000 रुपये मूल वेतन वाले कर्मचारी को 1,500 रुपये प्रतिमाह का लाभ होगा। पेंशनरों को भी उनकी पात्र मूल पेंशन के आधार पर अतिरिक्त महंगाई राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें