भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित व संदिग्ध फ्रिक्वेंशी के वॉकी-टाॅकी के साथ सात संदिग्धेां के पकड़े जाने के बाद से स्थानीय लोगोंं में चर्चाओंं का बाजार गर्म है। लोगों में चर्चा है कि सभी पाकिस्तान के फंड से फल फूल रहे इस्लामिक संघ ऑफ नेपाल के किसी व्यक्ति से मिलने गए थे। पकड़े जाने पर कैटरिंग का बहाना बना रहे हैं। वहीं लोगोंं का कहना है, कि सभी के वॉकी-टॉकी सेट प्रतिबंधित हॉपिंग फ्रिक्वेंसी पर संचालित मिले हैं। हॉपिंग फ्रिक्वेंशी में फ्रिक्वेंसी लगातार बदलती रहती है, जिससे इंटरसेप्ट करना मुश्किल रहता है। वहीं इस फ्रिक्वेंशी का प्रयोग ज्यादातर गलत कार्यों में लिप्त लोग या आतंकवादी करते हैं।