फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल कोटा है तो यूपी में मिलेगी पक्की नौकरी

Fri, 12 Dec 2014 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी विभागों में खेल कोटे के तहत फिर से भर्तियां शुरू होंगी। सीएम अखिलेश यादव ने यह घोषणा गुरुवार को ऑल इंडिया पुलिस हॉकी चैंपियनशिप के दौरान की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में खेल कोटे से दो प्रतिशत भर्ती किए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी, ताकि इस फैसले को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जा सके।

प्रदेश के सरकारी विभागों में खेल कोटे के तहत भर्तियां ठप पड़ी हैं। इस कारण यूपी के तमाम प्रतिभावान खिलाड़ी अन्य प्रदेशों की ओर पलायन कर गए। यूपी पुलिस में ही 2006 के बाद से खेल कोटे की एक भी भर्ती नहीं हुई।
विज्ञापन


इस कारण ऑल इंडिया पुलिस हॉकी में खेलने वाली यूपी टीम की औसत आयु करीब 34 साल तक पहुंच गई थी। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में मिली हार पर अमर उजाला ने ‘एसएसबी से नहीं, उम्र से मिली मात’ हैडिंग से खबर भी प्रकाशित की थी।

खेल कोटे की भर्ती खुलने पर खुशी जताते हुए हॉकी ओलंपियन सुजीत कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से लिया गया यह फैसला सराहनीय है। इससे न सिर्फ खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ेंगी, बल्कि प्रदेश से हो रहा खिलाड़ियों का पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें