फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मायावती के दूसरे भतीजे ईशान के सियासत में आने की अटकलें तेज, लंदन से पढ़ाई करके आए हैं वापस

Wed, 15 Jan 2025 10:17 PM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Ishaan Anand will enter politics: मायावती के भतीजे आकाश आंनद सक्रिय राजनीति में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। अपने उनके दूसरे भतीजे ईशान आनंद के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन
आकाश के बगल में खड़े ईशान आनंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर उनके दूसरे भतीजे ईशान आनंद भी मौजूद रहे। इसके बाद आकाश आनंद की तरह उनकी भी सियासत में आने की अटकलें शुरू हो गई हैं। ईशान मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं। वह बीते दिनों लंदन से कानून की पढ़ाई करके लेकर लौटे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, ईशान अपने बड़े भाई और बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद के साथ मायावती का जन्मदिन मनाने लखनऊ आए थे। पहले किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया लेकिन जब मायावती ने उनको अपने पास बुलाया तो मौजूद लोग अचरज में पड़ गए। ईशान का परिचय देकर बताया कि वह बीते दिनों लंदन से लौटे हैं और अपने पिता का कारोबार संभालने जा रहे हैं। 

बसपा सुप्रीमो अपने जन्मदिन के बाद दिल्ली चली जाती हैं, जहां पूरा परिवार जुटता है। इस बार उनके दिल्ली नहीं जाने की वजह से आकाश और ईशान लखनऊ आए थे। उनके सियासत में आने की अटकलों की वजह यह भी है कि इसी तरह आकाश आनंद की भी कई मौकों पर मायावती के साथ मौजूदगी के बाद उनका राजनीति में प्रवेश कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें