फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसआईआर में हिंदुओं के नाम कटने वाले सीएम योगी के बयान पर भड़की सपा, आयोग से कहा-नोटिस जारी हो

Thu, 12 Nov 2026 08:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Yogi Adityanath: सपा द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री के धर्म आधारित आरोप पर चुनाव आयोग मौन क्यों है। आयोग को योगी आदित्यनाथ से शपथ-पत्र मांगकर अपनी विश्वसनीयता बचानी चाहिए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस जारी करने की मांग की। यह मांग मतदाता सूची से 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के उनके बयान पर की गई है। इसमें कहा गया है कि जब आयोग जाति और धर्म के आधार पर मतदाताओं का डाटा तैयार नहीं करवाता है, तो यह संख्या कहां से आई है।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री के धर्म आधारित आरोप पर चुनाव आयोग मौन क्यों है। आयोग को योगी आदित्यनाथ से शपथ-पत्र मांगकर अपनी विश्वसनीयता बचानी चाहिए। सपा ने याद दिलाया कि 2022 विधानसभा चुनाव के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप पर नोटिस मिला था। तब आयोग ने लिखा था कि मतदाता सूची धर्म या जाति के आधार पर नहीं बनती।

इसके अलावा ज्ञापन में मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के करहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 308 प्राइमरी पाठशाला ककरिया के स्थान परिवर्तन पर भी आपत्ति जताई गई। इसे चौहानपुर में स्थानांतरित करने के निर्णय को अनियमित और अन्यायपूर्ण बताया गया है। पार्टी ने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन


आयोग के मैनुअल अक्तूबर 2020 के अनुसार, यदि मतदान क्षेत्र में कई गांव हों तो केंद्र अधिक मतदाताओं वाले गांव में होना चाहिए। ककरिया में चौहानपुर से काफी अधिक मतदाता हैं, इसलिए स्थान परिवर्तन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। ग्राम ककरिया में सभी मतदाता अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं, जबकि चौहानपुर में दो तिहाई अन्य पिछड़ा वर्ग और एक तिहाई अनुसूचित जाति के हैं। 

सपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी के यहां आपत्ति प्रस्तुत की थी, पर उसे नजरअंदाज कर दिया गया। सपा प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, राज्य कार्यसमिति सदस्य डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें