प्रदेश सपा मुख्यालय पर शनिवार को सूफी संत हजरत हाजी वारिस अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की शिक्षाओं और गंगा-जमुनी तहजीब को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग-ए-वॉरिस का आयोजन किया गया। आयोजन सूफी सेवा फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन सैयद हिलाल मुजीवी रज्जाकी ने किया। मुख्य अतिथि व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हाजी वारिस अली शाह का पैगाम मजहबी एकता, इंसानियत और मोहब्बत का है। उनकी गंगा-जमुनी तहजीब आज के दौर में समाज को नई दिशा देने वाली है।