फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली पर घर आने वाले लोगों को सौगात, 60 से अधिक स्पेशल ट्रेनें देंगी राहत; रेलवे ने दी जानकारी

Sat, 23 Aug 2025 09:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Confirmed tickets on Diwali: दिवाली के मौके पर मुंबई और दिल्ली से यूपी के शहरों में आने वाले लोगों को राहत मिलने वाली है। फेस्टिवल सीजन में रेलवे 60 से अधिक ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। 
 
विज्ञापन
दिवाली पर मिल सकेगा कन्फर्म टिकट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर रेगुलर ट्रेनों में रिग्रेट होने से यात्रियों के लिए सफर का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के भरोसे यात्रियों का सफर है। रेलवे प्रशासन 60 से अधिक स्पेशल ट्रेनों को चलाकर मुसाफिरों को राहत देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे से बोगियों, रैक की जानकारियां मांगी गई हैं।

विज्ञापन


अक्तूबर में दीपावली का पर्व मनाया जाना है। लखनऊ से दिल्ली व मुंबई रूट की ट्रेनों का रिजर्वेशन पिछले शनिवार को खुला है। अब दो महीने पहले रिजर्वेशन पीरिएड खुलता है। जबकि पहले बुकिंग चार महीने पहले होती थी। ऐसे में रिजर्वेशन शुरू होते ही रिग्रेट हो गया, जिससे यात्री न तो कन्फर्म न ही वेटिंग में टिकट पा सके। ऐसे में अब यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा रह गया है।

लिहाजा रेलवे बोर्ड यात्रियों को सुविधा देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, इसके लिए उत्तर, पूर्वोत्तर सहित सभी रेलवे जोनों से रैक व बोगियों का विवरण मांगा गया है। अनुमान के अनुसार उत्तर रेलवे के पास 750 से अधिक एवं पूर्वोत्तर के पास 280 बोगियां हैं, जिनका इस्तेमाल स्पेशल ट्रेनों में किया जा सकता है। स्पेशल ट्रेनों के चल जाने से त्यौहार पर यात्रियों की आवाजाही की राह आसान हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेटिंग नहीं मिलने से मुश्किलें डबल

रेलवे बोर्ड के नए नियमों के अनुसार वेटिंग का कोटा कम कर दिया गया है, जिसकी वजह से यात्रियों की मुश्किलें डबल हो गई हैं। ट्रेनों में सीटें रिग्रेट हो जा रही हैं। ऐसे में काउंटरों से बुकिंग करवाने वाले वेटिंग टिकट होने पर सफर कर पाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। इससे यात्रियों को रिजर्वेशन की जगह जनरल में ही मजबूरन सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें