समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि आगरा खंड-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी के समर्थक इंजीनियरों को पीठासीन अधिकारी बनाया जा रहा है। सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष मतदान की मांग की।
समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि आगरा खंड-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी के समर्थक इंजीनियरों को 23 अक्तूबर को मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारी बनाया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी लंबे समय तक डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष और राज्य कर्मचारियों के नेता रहे हैं। मतदान की गोपनीयता और निष्पक्षता पूरी तरह से खतरे में है।
विज्ञापन
सपा ने आरोप लगाया है कि भारत निर्वाचन आयोग मूकदर्शक बना हैं। चुनाव प्रक्रिया की वीडियों रिकॉर्डिंग सुनिश्चित कराई जाए, संवेदनशील मतदान केंद्रों के भीतर स्वतंत्र केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाए। चुनाव प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित कराई जाए। ज्ञापन केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह ने सौंपा।