फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हारी हुई सीटों को बूथवार मजबूत करने में जुटी सपा, पीडीए के साथ बसपा के वोट बैंक पर भी नजर; बना ये प्लान

Sat, 18 Jan 2025 07:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

UP Assembly elections: यूपी में सपा 2027 के चुनावों को जीतने की तैयारी में जुट गई है। सपा की रणनीति है कि जिन बूथों पर कमजोर रहे थे, वहां लगातार अभियान चलाकर मतदाताओं को खुद से जोड़ा जाए। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी उन सीटों पर विशेष फोकस कर रही है, जहां वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहां बूथों को तीन श्रेणियों में बांटकर स्थानीय इकाइयों को जिम्मेदारी दी जा रही है। पीडीए के साथ-साथ बसपा के वोट बैंक पर भी उसकी खास नजर है।

विज्ञापन


यूपी में पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने 111 सीटें जीती थीं। तब उसके सहयोगी रहे रालोद और सुभासपा के खाते में भी क्रमश: 8 व 6 सीटें आई थीं। सपा सूत्रों के मुताबिक, शेष जिन सीटों पर सपा को हार का सामना करना पड़ा था, वहां के बूथों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। ये श्रेणियां पिछले चुनाव में मिले मत प्रतिशत के आधार पर तय की गई हैं।

सपा की रणनीति है कि जिन बूथों पर कमजोर रहे थे, वहां लगातार अभियान चलाकर मतदाताओं को खुद से जोड़ा जाए। साथ ही जहां हार-जीत का अंतर कम रहा, वहां ओबीसी और दलित मतदाताओं के बीच विशेष काम किया जाए। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे इन मतदाताओं के सुख-दुख के साझीदार बनें। उनके लिए जहां संघर्ष की आवश्यकता हो, उसमें पीछे न रहें। दलित मतदाताओं के बीच संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में समाजवादी सोच को अधिकाधिक प्रचारित किया जाए।

वाराणसी की खिलाड़ियों को अखिलेश ने दी आर्थिक मदद

वाराणसी के एक ही परिवार की तीन खिलाड़ियों ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रदेश मुख्यालय पर भेंट की। वाराणसी की तीन लड़कियों प्रीति पटेल, प्राची पटेल और शशि पटेल को छत्तीसगढ़ में 2 जनवरी से 6 जनवरी तक आयोजित स्कूली बच्चों की कुश्ती प्रतियोगिता में क्रमशः गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंज मेडल मिले थे। अखिलेश यादव ने इनकी सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आर्थिक मदद भी दी।

विज्ञापन


इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि देश का नाम रोशन करने के लिए गरीब परिवारों के बच्चे ही खेलते हैं। मेहनतकश परिवारों से ही अच्छे खिलाड़ी निकलते हैं। वाराणसी के खिलाड़ी बच्चों की मां सरिता पटेल सब्जी बेचकर बच्चों को पढ़ा रही हैं। इस अवसर पर कुश्ती संघ, वाराणसी के संयुक्त सचिव गोरख यादव, कोच अजीत पाल और खिलाड़ी बच्चों की मां सरिता पटेल भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें