फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कफ सिरप तस्कर शुभम जायसवाल के पिता PIT-NDPS एक्ट में निरुद्ध

Fri, 17 Apr 2026 03:42 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सोनभद्र पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पिता को पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध कराया है। जांच में फर्जी फर्मों के जरिए अवैध बिक्री और तस्करी का खुलासा हुआ, जिसका नेटवर्क विदेश तक फैला बताया गया।

विज्ञापन
शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को PIT-NDPS एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध कराया है। शासन ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के प्रस्ताव पर यह आदेश जारी किया। निरोधादेश 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी किया गया है।

विज्ञापन


भोला प्रसाद, निवासी वाराणसी, पर आरोप है कि वह फर्जी फर्मों के जरिए कोडीन युक्त कफ सिरप का अवैध डायवर्जन और काले बाजार में बिक्री करता था। जांच में सामने आया कि फर्जी बिलिंग कर बड़े पैमाने पर कफ सिरप की तस्करी की जा रही थी, जिसका नेटवर्क देश के बाहर तक फैला था।

पुलिस के अनुसार शुभम जायसवाल ने अपने पिता की प्रोपराइटरशिप वाली फर्म “शैली ट्रेडर्स” के माध्यम से एबाट कंपनी से फेन्साडिल कफ सिरप लेकर उसे नशे के लिए अवैध रूप से बांग्लादेश तक पहुंचाया। आरोपी को जिला कारागार में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें