फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कानपुर में पार्टियों में होनी थी सप्लाई; सीबीएन ने पकड़ा

Thu, 08 Jan 2026 09:03 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक तस्कर को 660 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कानपुर में पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने जा रहा था। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। नेटवर्क और मास्टरमाइंड की जांच जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने बृहस्पतिवार को मोहनलालगंज इलाके से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 660 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। आरोपी कानपुर में हेरोइन की सप्लाई करने जा रहा था। वहां से पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई की जाती है।

विज्ञापन


सीबीएन के मुताबिक जानकारी मिली थी कि बड़े पैमाने पर ड्रग्स की सप्लाई कानपुर में की जा रही है। सप्लाई करने वाला तस्कर लखनऊ होकर गुजरता है। सर्विलांस की मदद से तस्कर को टीम ने ट्रेस किया। उसकी कार की तलाशी ली तो उसमें हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ। 

टीम ने कार भी जब्त कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स की सप्लाई कानपुर में होने वाली बड़ी पार्टियों व कुछ संस्थानों में की जाती है। तमाम ऐसे लोग भी ड्रग्स ले रहे हैं जो नशीली दवाओं के आदी हैं। नेटवर्क कहां से चल रहा है और मास्टरमाइंड कौन है, इस पहलू पर सीबीएन तफ्तीश कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें