उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को छह आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया जिसमें आगरा के कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह शामिल हैं। उनकी जगह गोरखपुर के आईजी रेंज जें रवींद्र गौड़ को आगरा का नया कमिश्नर बनाया गया है। प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।