फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह मौतों से दहला यूपी का यह जिला, किशोरों के साथ बच्चियों की भी की हत्या; गांव में पीएएसी तैनात

Wed, 01 Oct 2025 07:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Six deaths in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में दिल दहलाने वाले घटना घटी। यहां छह लोगों की मौत हो गई। जिसमें चार एक ही परिवार के हैं। 
विज्ञापन
गांव में भारी मात्रा में फोर्स तैनात। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के निंदुरपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार सुबह एक ग्रामीण ने दो किशोर को खेत में लहसुन की बोवाई के लिए बुलवाया, सभी ने लहसुन की बोवाई से इन्कार किया तो गंड़ासे से उनकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद को परिवार सहित कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दंपती व दो बेटियों समेत चार लोग जिंदा जल गए। चार मवेशियों की भी झुलसकर मौत हुई है।

विज्ञापन


गांव निवासी विजय कुमार खेती बाड़ी और पशुपालन का काम करता था। बुधवार सुबह खेत में लहसुन की बोवाई के लिए विजय ने गांव निवासी सूरज यादव (14) पुत्र लच्छी राम, सनी वर्मा (13) पुत्र ओमप्रकाश और किशन यादव (15) को घर बुलवाया। सूरज और सनी ने नवरात्र का अंतिम दिन होने के चलते घर पर काम अधिक होने की बात कह कर खेत में काम करने से इन्कार कर दिया। नोंकझोंक के बीच विजय ने किशन को लकड़ी काटने के लिए घर से बाहर भेज दिया।

इसके बाद सूरज और सनी की बात से गुस्साए विजय ने अपने घर के आंगन में गड़ासे से दोनों की हत्या कर दी। फिर विजय ने पत्नी धीरज कुमारी (30), पुत्री प्रियांशी (8) और रियांशी (6) तथा मवेशियों सहित खुद को कमरे के अंदर बंद कर घर में आग लगा ली।
विज्ञापन


कमरे में बंद लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। गांव के लोग दौड़े, लेकिन आंगन में लहूलुहान दो लाशों को देखकर सभी के होश उड़ गए। उधर कमरे के अंदर आग की लपटों से घिरे लोग चीख चिल्ला रहे थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड और रामगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

आईजी बोले हत्या का प्लान स्पष्ट नहीं

गांव में जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
आईजी अमित पाठक, पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया है। आईजी जी ने कहा कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि सूरज यादव और सनी वर्मा की धारदार हथियार से हत्या की गई है। इसके बाद विजय यादव ने कमरे के अंदर परिवार व मवेशियों को बंद कर आग लगा ली। मामला प्री प्लान लग रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें