फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कैश कैरियरों से तीन करोड़ से अधिक लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार, गुजराती कारोबारियों को बनाते थे निशाना

Tue, 10 Nov 2026 08:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गिरफ्तार किए गए बदमाश गुजरात से लखनऊ नकदी लेकर आने वाले कारोबारियों को निशाना बनाते थे। मामले में मास्टर माइंड दिनेश यादव सहित छह लोग गिरफ्तार किए गए हें। एसटीएफ ने 48.45 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से मसाला और कृषि उत्पादों का कारोबार करने वाले व्यापारियों के कैश कैरियरों की रेकी कर लूटपाट करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के छह सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। इनमें गिरोह का मास्टरमाइंड दिनेश चंद्र यादव उर्फ छोटू भी शामिल है। आरोपियों के पास से लूट के 48.45 लाख रुपये, एक अवैध पिस्टल, दो कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार और रेकी में इस्तेमाल होने वाली बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


एसटीएफ के एएसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गुजरात से लखनऊ आने वाले कैश कैरियरों पर नजर रखते थे। उनके आने-जाने, नकदी और वाहनों की जानकारी पहले से मिल जाती थी। इसके बाद सुनसान जगह वारदात अंजाम देते थे। वे कार से कैश कैरियर की स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा देते थे। फिर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर नकदी से भरा बैग लूट लेते थे। गिरोह का सरगना दिनेश यादव गोली मारने की धमकी देता था। एसटीएफ ने आरोपियों को आठ नवंबर की रात गोमतीनगर क्षेत्र में सहारा पुल के नीचे क्रिकेट अकादमी के गेट के पास से गिरफ्तार किया। इनमें दिनेश चंद्र यादव, सौरभ यादव, अमन उर्फ रमन यादव, सौरभ दीक्षित, मोहित कनौजिया और ज्ञान सिंह शामिल हैं। इनमें से पांच लखनऊ के जबकि ज्ञान सिंह बिहार के बेगूसराय का निवासी है।

कारोबारियों के बीच मौजूद था गिरोह का मुखबिर
पूछताछ में पता चला कि गिरोह को कैश कैरियरों की जानकारी अमृत लाल पाल नाम का व्यक्ति देता था। वह गुजरात और लखनऊ के बीच नकदी लाने-ले जाने वाले कारोबारियों के संपर्क में था। उसे उनके आने-जाने के समय, ठिकानों और वाहनों की जानकारी रहती थी जिसे वह गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाता था। इसके बदले उसे कमीशन मिलने की बात तय हुई थी। उसने गिरोह को भरोसा दिलाया था कि नकदी होने के कारण व्यापारी पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे। वहीं, मोहित कनौजिया रेकी करता था। सौरभ यादव कार से स्कूटी में टक्कर मारता था। कैश कैरियर के गिरते ही दिनेश पिस्टल दिखाकर धमकाता और बाकी आरोपी लोहे की रॉड व डंडों से मारपीट कर नकदी से भरा बैग लूट लेते थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विभूतिखंड से आशियाना तक चार वारदातें कीं

पूछताछ में आरोपियों ने लखनऊ में चार बड़ी लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। दो मई को विभूतिखंड सब्जी मंडी के पास भाविक परमार और उनके साथी से 22 लाख रुपये लूटे थे। तीन जुलाई को विराटखंड में मितेश पटेल और उनके साथी से 45 लाख रुपये लूटे थे। तीन सितंबर को मेयो अस्पताल के पास भी कैश कैरियर को निशाना बनाया गया। वहीं, 24 अक्तूबर को आशियाना के सेक्टर-जी में गुजरात के कारोबारी की क्रेटा कार की डिग्गी से नकदी से भरा बैग लूट लिया गया। विरोध करने पर मारपीट की थी। एसटीएफ के मुताबिक आरोपियों ने दयाल चौराहा, ग्वारी चौराहा और शंकर चौराहा पर भी कैश कैरियरों को लूटने के चार से पांच प्रयास किए थे, लेकिन पुलिस गश्त और भीड़ होने की वजह से असफल रहे।

लूट की रकम से खरीदी जमीनें और गहने
पूछताछ में पता चला कि उन्होंने लूट की रकम से कुछ जमीनें खरीदी थीं। वहीं, एक आरोपी ने अपनी महिला मित्र के लिए गहने खरीदे थे। घटनाओं को अंजाम देने के लिए उन्होंने लूट की रकम से एक बलेनो कार भी खरीदी थी। आरोपियों को गोमतीनगर थाने में पहले से दर्ज मुकदमे में दाखिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें