अखिलेश यादव ने कहा कि कहा कि हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे कि कोई भी दुष्मुखी व्यक्ति भगवान राम या कृष्ण ही नहीं, बल्कि किसी भी धर्म के आराध्यों और महापुरुषों का अपमान न कर सके या अपमान करके स्वतंत्र न घूम सके। ऐसे धर्म-विरोधी लोगों को वैधानिक रूप से निरुद्ध किया जाएगा। दुर्वचन कहने वाले ऐसे अधर्मी लोगों को प्रश्रय देने वाले भी पाप के भागीदार होते हैं। उनको भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के षड्यंत्र में संलिप्त होने के कारण यथोचित दंड दिया जाएगा।
फर्जी आंकड़ों से प्रदूषण की तकलीफ ढंकना चाहती है सरकार
अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में बैठी भ्रष्ट भाजपा सरकार फर्जी आंकड़ों की चादर से प्रदूषण की असहनीय तकलीफ को ढकना चाहती है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। वो जनता के लिए कोई काम नहीं कर रही है। सरकारी बजट में लूट कर अपनी तिजोरियां भर रही हैं। उत्तर प्रदेश में बजट की भारी लूट चल रही है।