फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीबीआई कार्यालय में तैनात एसआई वीरेंद्र पर धनुष बाण से हमला, सीने में लगा तीर

Fri, 23 May 2025 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में सीबीआई कार्यालय में तैनात एसआई वीरेंद्र पर कार्यालय में धनुष बाण से हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
घायल हुआ इंस्पेक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरतगंज में सीबीआई दफ्तर में घुसकर शुक्रवार को बिहार के रहने वाले दिनेश ने दरोगा वीरेंद्र को तीर मार दिया । हमले में घायल दरोगा को पुलिस कर्मियों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दरोगा वीरेंद्र सीबीआई दफ्तर में सुरक्षा में तैनात हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर में रिश्वतखोरी के मामले में शिकायतकर्ता दिनेश दफ्तर में घुस गया। आरोपी ने धनुष से दरोगा को तीर मार दिया। तीर दरोगा के सीने में जा लगा।

घटना से वहां अफरातफरी  मच गई। पुलिसकर्मियों ने अरोपी को पकड़ लिया और हजरतगंज थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने आननफानन दरोगा वीरेंद्र को सिविल पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें