फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Recruitment: SI परीक्षा के लिए बोर्ड ने जारी किया ईमेल-व्हाट्सएप नंबर, साल्वर गैंग-पेपर लीक की दें सूचना

Mon, 09 Mar 2026 01:36 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP SI Recruitment: एसआई परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड ने ईमेल और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इसमें कोई भी व्यक्ति साल्वर गैंग-पेपर लीक या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दे सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
UP SI Recruitment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अहम कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

विज्ञापन


यदि किसी व्यक्ति को पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग या अन्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी भय के इसकी सूचना बोर्ड को दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यहां दे सकते हैं सूचना

  • ईमेल- satarkta.policeboard@gmail.com
  • व्हाट्सएप नंबर- 9454457951
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें