फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षामित्रों को जल्द मिलेगा मूल विद्यालय में वापसी का विकल्प, प्रमुख सचिव ने दिया आश्वासन

Fri, 27 Sep 2024 12:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रमुख सचिव ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि व चिकित्सा सुविधा देने के मुद्दे पर शासन स्तर पर वार्ता कर जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को जल्द मूल विद्यालय में वापसी का विकल्प मिलेगा। यह आश्वासन प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम ने प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने बताया कि इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से बृहस्पतिवार को संघ पदाधिकारियों ने विधानसभा स्थित कार्यालय में मुलाकात की। उनका नेतृत्व कर रहे शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने बताया कि शिक्षामित्रों को घर से काफी दूर जाना पड़ता है। उन्हें मानदेय भी कम मिलता है। ऐसे में शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापस जाने और महिला शिक्षामित्रों को ससुराल के पास के विद्यालय आवंटित किया जाए।

इस पर प्रमुख सचिव ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी तरह शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि व चिकित्सा सुविधा देने के मुद्दे पर प्रमुख सचिव ने शासन स्तर पर वार्ता कर जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार, प्रदेश मंत्री अरविंद वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें