फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू, क्या बदला जाएगा स्कूलों का समय? सीएम योगी से दखल देने की मांग

Wed, 15 Apr 2026 08:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Schools in UP: यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की बात कही जा रही है। इसके लिए शिक्षक संगठनों ने सीएम योगी को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
यूपी में स्कूलों का समय बदलने की मांग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव करने की मांग की है। संघ ने इसके लिए मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि इस समय में प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों व शिक्षकों को वापस लौटते समय कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में विद्यालय का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक किया जाए।

संघ के प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चों को विद्यालय आने-जाने के लिए निजी परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। ऐसे में दोपहर में तेज धूप में पैदल या साधारण वाहनों से घर लौटना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक का समय करने से बच्चों की गर्मी से सुरक्षा हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें