फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में भीषण गर्मी की होगी वापसी, चार से छह डिग्री तक चढ़ेगा पारा; इन जिलों में लू चलने का अलर्ट

Sat, 06 Jun 2026 07:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: विक्षोभ का असर कम होते ही प्रदेश में भीषण गर्मी की वापसी होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। 
 
विज्ञापन
यूपी में प्रचंड गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों के माैसमी उतार चढ़ाव के बाद अब तपिश भरे दिनों की वापसी होने वाली है। माैसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


माैसम विभाग के मुताबिक रविवार से पूरे प्रदेश में धीरे धीरे पारे का चढ़ना शुरू होगा। इसके साथ ही मंगलवार से अगले तीन दिन यानी नाै जून से 11 जून के दाैरान उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के लू की चपेट में आने की आशंका है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में तपिश और तीखी धूप का प्रकोप रहा। वहीं पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में सुबह बादलों की आवाजाही से साथ तेज हवाएं चलीं। शनिवार को झांसी 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा बांदा, उरई, फतेहपुर और वाराणसी में भी गर्मी का असर तीखा बना रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब माैसम शुष्क रहेगा और तपिश भरे दिनों की वापसी होगी।

विज्ञापन

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

झांसी- 42.5 डिग्री सेल्सियस
बांदा- 42.2 डिग्री सेल्सियस
उरई- 41.4 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर- 41.4 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी- 41.2 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें