फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिमी यूपी के कई युवक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े, एटीएस ने शामली से छह को उठाया; पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

Thu, 09 Apr 2026 06:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Terrorist incidents in UP: संदिग्ध आतंकियों के मॉड्यूल से पश्चिम यूपी के कई युवक जुड़े हुए हैं। हाल ही में हुईं गिरफ्तारियां इस बात का संकेत है कि उनका संबंध पाकिस्तान से है। 
विज्ञापन
आतंकी मॉड्यूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध आतंकियों के मॉड्यूल से पश्चिम यूपी के कई युवक जुड़े हुए हैं। आरोपियों के पास से बरामद सुबूत व उनसे पूछताछ में शामली के युवकों के नाम सामने आए हैं। यह तथ्य सामने आने के बाद एटीएस शामली से छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


आशंका है कि ये सभी सोशल मीडिया के जरिये इस मॉड्यूल व पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। दरअसल, एटीएस ने लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर धमाका करने आए चार संदिग्ध आतंकियों को बीते दिनों गिरफ्तार किया था। इसमें मेरठ के साकिब, अरबाब व गौतमबुद्धनगर के लोकेश व विकास शामिल थे। 

एटीएस इन सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पश्चिम यूपी के एक दर्जन से अधिक युवकों का संपर्क मॉड्यूल से होने का खुलासा हुआ है। ये सब सोशल मीडिया के जरिये जुड़े थे। इनमें शामली के छह युवकों की अहम भूमिका का पता चलने पर एटीएस ने इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद अगर पुख्ता तथ्य मिलते हैं और साक्ष्यों की तस्दीक हो जाती है तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें