फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के कई जिले भीषण कोहरे के चपेट में, मौसम विभाग ने इन 19 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Tue, 16 Dec 2025 07:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: प्रदेश में भीषण शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को 19 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और बढ़ती ठंड से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सोमवार से शुरू हुए पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से प्रदेश में ठिठुरन और गलन और बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे और ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को अयोध्या, प्रयागराज, बरेली, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज और अलीगढ़ में सुबह के समय घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य दर्ज हुई। अन्य कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ। 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं अयोध्या, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर में रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिन के समय हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही गलन भरी ठंड ने परेशानी बढ़ा दी। खुले में काम करने वाले मजदूरों, किसानों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे तापमान और नीचे जा सकता है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कोहरे की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें