फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली रैली में हिस्सा नहीं लेने वाले कांग्रेस के कई पदाधिकारी निलंबित; इन जिलाध्यक्षों पर भी गिरी गाज

Fri, 13 Nov 2026 10:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Congress Delhi rally: रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली में हिस्सा न लेने वाले यूपी युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। 

 
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं पर गिरी गाज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में हिस्सा नहीं लेने वाले युवक कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के कई पदाधिकारी शामिल हैं। हालांकि इस कार्रवाई के बारे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस को सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन


नई दिल्ली में आयोजित रैली में सभी फ्रंटल एवं विभाग के पदाधिकारियोंको हिस्सा लेने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी युवक कांग्रेस के पदाधिकारिरयों ने हिस्सा नहीं लिया। निलंबित किए गए पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा, विजय लक्ष्मी चौबे और अजीत खैरवार का नाम शामिल हैं। संयुक्त सचिव ललित निषाद और सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यम पांडे भी निलंबित किया गया है। 

इसके अलावा12 जिला युवा कांग्रेस अध्यक्षों को निलंबित किया गया है। इसमें यश मिश्रा बंटी (बलिया), सुधीर यादव (बस्ती), माधवेन्द्र मूर्ति ओझा (चंदौली), अंकुर शुक्ला (कौशाम्बी), शर्वेंद्र कुमार खरवार (कुशीनगर), अफसर अहमद (मऊ), अंशु कुमार पांडेय (मिर्जापुर), सौरभ पांडेय (प्रयागराज), श्रवण कुमार (संत कबीर नगर), पंकज चतुर्वेदी (सिद्धार्थनगर), विकास सिंह (वाराणसी) और शुभम शुक्ला (महाराजगंज) शामिल हैं। हालांकि निलंबन के बारे में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह निलंबन की कार्रवाई दिल्ली स्थित कार्यालय से हुई है। ऐसे में उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें