लखनऊ। महाराणा जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने पंचायत चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण देने की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल को मांग पत्र भेजकर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए संवैधानिक एवं विधायी पहल का आग्रह किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस वर्ग को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिला है, लेकिन पंचायत चुनावों में राजनीतिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए उन्होंने उच्चस्तरीय समिति गठित कर संवैधानिक वैधता और कानून में संशोधन की संभावनाओं की जांच कराने की मांग की है।