फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन आईपीएस व सात पीपीएस अफसरों के तबादले, इस तरह हुआ तैनाती में फेरबदल

Sun, 11 Aug 2024 08:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी को अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद पर भेजा गया है। जबकि अभिसूचना मुख्यालय में तैनात नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में शासन के निर्देश पर तीन आईपीएस व सात पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी को अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद पर भेजा गया है। जबकि अभिसूचना मुख्यालय में तैनात नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अयोध्या में एसपी सुरक्षा के पद पर तैनात पंकज को भी प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन


वहीं, सात पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार सिंह को गोरखपुर भेजा गया है। जबकि डीजीपी मुख्यालय के चुनाव प्रकोष्ठ में तैनात अजय कुमार सिंह को गाजियाबाद में तैनात किया गया है।

दरवेश कुमार को सिद्धार्थनगर से गोरखपुर भेजा गया है। गोरखपुर में तैनात नितिन तनेजा को वाराणसी कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) बनाया गया है। मुरादाबाद रेलवे में तैनात देवी दयाल को गोरखपुर में डिप्टी एसपी एलआईयू बनाया गया है।
विज्ञापन


पीटीसी सीतापुर में तैनात अनिल कुमार वर्मा को रेलवे, मुरादाबाद भेजा गया है। पीएसी, गोरखपुर में तैनात संजय सिंह को बस्ती भेजा गया है। (सुरक्षा) पंकज कुमार को पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट में भेजा गया है।

अयोध्या पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) आईपीएस पंकज कुमार को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया है। लखनऊ से एसपी (अधिसूचना) नीरज पांडेय को भी प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात किया गया है। आशुतोष द्विवेदी को प्रयागराज कमिश्नरेट से एसपी (अधिसूचना) मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

प्रदेश में शुरू हुआ एमडीए अभियान
प्रदेश के 27 जिलों में शनिवार से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत चार सितंबर तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे। अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न जिलों में करीब तीन हजार से अधिक लोगों को दवाएं खिलाई गईं। लोगों को दवा खाने के बारे में जानकारी दी गई। मिशन निदेशक डा. पिंकी जोएल ने निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ता व अन्य कर्मी दवा खिलाने के बाद सभी डाटा ई कवच पर जरूर दर्ज करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें