फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 आईपीएस और 20 पीपीएस के तबादले, बुधवार को 16 अधिकारियों का हुआ था तबादला

Thu, 20 Mar 2025 12:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Transfers of IPS officers in UP: यूपी में इन दिनों लगातार आईपीएस अधिकारियों का तबादला हो रहा है। गुरुवार की सुबह सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। इसके साथ ही 20 एसपी के तबादले हुए।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: यूपी में इन दिनों आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। गुरुवार की सुबह सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। इसके पहले बुधवार को 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती मिली थी। सात आईपीएस अधिकारियों के साथ 20 पीपीएस अधिकारियों के भी तबादले हुए। 

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह हुए इन तबादलों में  उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ बनाया गया है। पहले वह पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध में थे। इसी तरह आईपीएस विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त अपराध कानपुर नगर बनाया है पहले वह पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ के पद पर आसीन थे। 

आईपीएस अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध लखनऊ बनाया गया है इसके पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। आईपीएस बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया इसके पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी: पुलिसकर्मियों के तबादलों के लिए मांगे नामांकन, 20 अप्रैल तक होगा मौका, पूरी करनी होंगी ये अर्हताएं

आईपीएस प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी बनाया गया इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय पर तैनात थे। इसी तरह आईपीएस एसम कासिम को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ में कार्यरत थे। 

आईपीएस मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाया गया है। इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर थे। 

एएसपी रैंक के 16 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती

 डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात वर्ष 2021 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों काे नई तैनाती प्रदान की है। कई अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही पद के अनुरूप तैनात किया गया है।

डीजीपी मुख्यालय में आईजी कार्मिक शलभ माथुर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अंजली विश्वकर्मा को वहीं पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बना दिया गया है। इसी तरह नोएडा कमिश्नरेट में तैनात शैव्या गोयल, आगरा कमिश्नरेट में तैनात आदित्य, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात किरन यादव द्वितीय, डॉ. अमोल मुरकुट, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात पुष्कर वर्मा को भी वहीं पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बना दिया गया है। मुरादाबाद में प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर तैनात किया गया है। 

यह भी पढ़ें : Uttarakhand: अंडर ट्रांसफर पुलिसकर्मी तीन दिन के भीतर करने होंगे कार्यमुक्त, आईजी गढ़वाल ने जारी किया फरमान

आजमगढ़ में तैनात अनंत चंद्रशेखर को चंदौली का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अंशिका वर्मा को बरेली में ही अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बना दिया गया है। मुरादाबाद में तैनात अमरेंद्र सिंह को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। आजमगढ़ में तैनात शुभम अग्रवाल को भदोही का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गोरखपुर में तैनात रल्लापल्ली वसंथ कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अयोध्या में तैनात अरुण कुमार सिंह को मैनपुरी का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में तैनात व्योम बिंदल को सहारनपुर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अलीगढ़ में तैनात भंवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है।

20 एडिशनल एसपी का भी तबादला, देखें सूची

विज्ञापन

20 एएसपी के तबादला

गुरुवार की सुबह 20 एएसपी रैंक के अफसरों का तबादला भी किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था के स्टाफ अफसर विकास चंद्र त्रिपाठी को बाराबंकी में एएसपी (उत्तरी) और भदोही में तैनात डॉ. तेजवीर सिंह को बुलंदशहर का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। फतेहपुर स्थित 12वीं वाहिनी में तैनात दिगंबर कुशवाहा को चंदौली में एएसपी ऑपरेशन बनाया गया है। डीजीपी के पीआरओ आरके गौतम को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। सीतापुर में एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार को खीरी का एएसपी पश्चिमी बनाया गया है।
 
एटीएस में तैनात आलोक सिंह प्रथम को सीतापुर में एएसपी उत्तरी बनाया गया है। बिजनौर में तैनात राम अरज को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। चंदौली में तैनात विनय कुमार सिंह प्रथम को बिजनौर का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। मैनपुरी के एएसपी ग्रामीण अनिल कुमार प्रथम को पीटीएस गोरखपुर भेजा गया है। अयोध्या में एएसपी इंटेलिजेंस अरुण कुमार सिंह तृतीय को 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है। एटा की 43वीं वाहिनी में तैनात कमल किशोर को अयोध्या में एएसपी इंटेलिजेंस बनाया गया है।
 
बहराइच हिंसा के बाद डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे पवित्र मोहन त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू भेजा गया है। मेरठ में एएसपी इंटेलिजेंस अलका धर्मराज को यूपीपीसीएल, आगरा भेजा गया है। शाहजहांपुर के एएसपी सिटी संजय कुमार चतुर्थ को एएनटीएफ मुख्यालय भेजा गया है। फिंगर प्रिंट ब्यूरो में तैनात नीता चंद्रा को प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात किया गया है। कुंभ मेला में तैनात अंशुमान मिश्रा वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसी तरह कुंभ मेला में तैनात प्रवीन सिंह चौहान को 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज में तैनाती दी गई है। कुंभ मेला में तैनात असीम चौधरी को 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा भेजा गया है। जबकि 15वीं वाहिनी में तैनात वंदना मिश्रा को सीबीसीआईडी, आगरा भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय में तैनात शुभा भास्कर को एसएसएफ की प्रथम वाहिनी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें