फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक बार फिर पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम, कई जिलों में सुबह से छाए हैं बादल, शाम तक हो सकती है बूंदाबांदी

Thu, 20 Mar 2025 11:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह बादल छाए दिखे। आज शाम तक कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 
 
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शहर में छाए रहे बादल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश का मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। प्रदेश के करीब-करीब सभी जिलों में यह बदलाव आने वाले दो से तीन दिनों में दिखेगा। बुधवार को तीखी धूप की जगह लखनऊ सहित आसपास के जिलों में गुरुवार को बादल आते और जाते रहे। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि गुरुवार से प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने के साथ-साथ तापमान में भी अंतर आएगा। 

विज्ञापन


इसके पहले पछुआ के मद्धिम पड़ते ही उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव आया है। बुधवार को देर सुबह से ही तपिश भरी गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर चढ़ने के साथ धूप सख्त हुई और कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। प्रयागराज, वाराणसी और झांसी आदि जिलों में धूप की तपिश से लोगों का बुरा हाल रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक बृहस्पतिवार से प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव के संकेत हैं। 20 से 22 मार्च के बीच यूपी के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में गरज चमक और झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इसके असर से पारे में तात्कालिक तौर पर गिरावट आएगी।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

23 से फिर बढ़ेगी गर्मी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बंगाल की खाड़ी से चली नमी युक्त पुरवाई फिर से मौसम में बदलाव लाएगी। बृहस्पतिवार से शनिवार के बीच दक्षिणी पूर्वी यूपी और पश्चिम के विभिन्न इलाकों में गरज चमक संग बूंदाबांदी होगी। बूंदाबांदी से तापमान में हल्की गिरावट आएगी लेकिन 23 मार्च से फिर से पारे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

 

यूपी: तेज धूप से चढ़ा पूरे प्रदेश में पारा, आज से इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 23 मार्च तक के लिए ये अनुमान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें