फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में सात आईएएस व चार पीसीएस अधिकारी इधर से उधर, लोकेश एम बने पीडब्ल्यूडी के सचिव; पढ़िए लिस्ट

Fri, 13 Mar 2026 09:13 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने सात आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लोकेश एम को लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। कई अधिकारियों को नए विभागों में जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों और विभागों में यह फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
पीसीएस अफसरों का तबादला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने शुक्रवार को सात आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। लोक निर्माण विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु को गृह विभाग भेजा गया है। नोएडा में इंजीनियर की मौत के मामले में हटाए जाने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे लोकेश एम. को पीडब्ल्यू में सचिव बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहीं महेंद्र प्रसाद को उप्र पुनर्गठन समन्वय विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक नीना शर्मा को सार्वजनिक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक बनाया गया है। वहीं सार्वजनिक उद्यम के महानिदेशक संजय कुमार को उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निदेशक बनाया गया है।

धर्मार्थ कार्य विभाग के विशेष सचिव रघुबीर को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार को धर्मार्थ कार्य विभाग में विशेष सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

चार पीसीएस अधिकारी इधर से उधर

शासन ने शुक्रवार को चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। झांसी में एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय को गोंडा भेजा गया है। मथुरा में एडीएम (न्यायिक) सुरेंद्र कुमार को कानपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। जालौन में एसडीएम वेद प्रिय आर्य को मथुरा का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी के विशेष कार्याधिकारी कुशीनगर का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें