फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में आज से खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय, साढ़े सात बजे से रहेगा समय; चलेगा स्कूल चलो अभियान

Wed, 01 Jul 2026 05:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क,लखनऊ

सार

Schools in UP: यूपी में एक जुलाई से पूरे प्रदेश के माध्यमिक स्कूल खुल रहे हैं। प्राथमिक स्कूल पहले ही खोले जा चुके हैं। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच कल से खुलेंगे माध्यमिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भीषण गर्मी और तपती धूप के बाद अब मौसम का मिजाज बदलते ही स्कूलों की रौनक फिर से लौटने वाली है। गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के माध्यमिक विद्यालय भी एक जुलाई से खुल जाएंगे। माध्यमिक विद्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


दूसरी तरफ प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी एक जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की जाएगी। ताकि शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। यह अभियान एक से 15 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के प्राइवेट स्कूल भी एक जुलाई से ही खुल रहे हैं।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के लिए 1.63 करोड़ जारी किए गए हैं। नए शैक्षिक सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी विकास खंडों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अभियान का उद्देश्य विद्यालय से छूटे हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, ड्रॉपआउट बच्चों का पुनः नामांकन कराना तथा नामांकन को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देना है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि अभियान में ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विद्यालय प्रबंधन समितियों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। अभियान के दौरान घर-घर संपर्क, ग्राम व वार्ड स्तर पर सर्वे, विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान की जाएगी। इनका प्राथमिकता पर नामांकन कराया जाएगा।

रैली से लेकर प्रवेशोत्सव तक चलेगा अभियान
अभियान में प्रभात फेरी, नामांकन रैली, घर-घर संपर्क, अभिभावक बैठकें, ग्राम सभाएं, विद्यालय प्रवेशोत्सव, विशेष नामांकन शिविर तथा अन्य जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाना तथा हर परिवार को बच्चों के नियमित विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें