फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल, 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा देश में रहा सर्वाधिक गर्म

Mon, 18 May 2026 10:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya lucknow, uttar pradesh, india

सार

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्से में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं पश्चिमी इलाकों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म होंगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिलों में सोमवार को भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर आदि जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्से में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं पश्चिमी इलाकों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म होंगी।

ये भी पढ़ें - एक रुपये में मिलेगी मेडिकल कॉलेज की जमीन, पंचायत चुनाव में पिछड़ा आयोग का गठन; पढ़ें बड़े फैसले
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं मानेंगे तो...', सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM योगी की दो टूक


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में स्थिति और भयावह होने वाली है। बुंदेलखंड समेत कुल 21 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 जिलों में उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


सर्वाधिक तापमान वाले जिले
 
बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 46.8 डिग्री सेल्सियस
झांसी 45.7 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर 45.6 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र।

उष्ण रात्रि होने की संभावना
शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद व आसपास के क्षेत्र।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें