जमीनी स्तर पर नीतियों को लागू करवाएंगे खंड विकास अधिकारी
मुख्यमंत्री ने दिए नियुक्तिपत्र, संगठन ने जताया अभार
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक सेवा आयोग से चयनित 2024 बैच के खंड विकास अधिकारियों को नियुक्तिपत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के महामंत्री चंदन देव पांडेय ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री पांडेय ने विश्वास दिलाया कि नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के अनुरूप ग्रामीण जनता को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएंगे। वे नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करवाएंगे। यह भी बताया कि वे जल्द ही आयुक्त ग्राम्य विकास से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में नवनियुक्त अधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन ट्रेनिंग आयोजित करने का अनुरोध किया जाएगा। यह प्रशिक्षण उन्हें क्षेत्र में जाने से पहले विभाग की बारीकियों और विभिन्न शासनादेशों के अनुपालन में मदद करेगा।