फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में प्रचंड गर्मी, इस जिले ने तोड़ा तपिश का रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने इस दिन की बारिश की भविष्यवाणी

Mon, 27 Apr 2026 08:05 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। बांदा 47.6 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश और देश का सबसे गर्म शहर रहा। आगरा, प्रयागराज और हमीरपुर में भी पारा 44 डिग्री पार पहुंचा। मंगलवार से बारिश, तेज हवाओं और तापमान गिरने से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
गर्मी से लोग परेशान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी और भीषण लू का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से ही तेज धूप और झुलसा देने वाली हवाओं ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। बुंदेलखंड का बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ न केवल प्रदेश बल्कि देश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा में अप्रैल महीने के अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए।

विज्ञापन


आगरा, प्रयागराज और हमीरपुर में भी हालात कम गंभीर नहीं रहे। इन शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश में राहत के संकेत हैं।

27 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। सोमवार को ललितपुर व झांसी में हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को प्रदेश के 27 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


वहीं पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आने और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।


 

गर्मी के बीच छाता लेकर चलते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदांयू, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

 

विज्ञापन

झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) चलने की आशंका

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें