फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: 'जिला उपाध्यक्ष पद चाहिए तो हमबिस्तर हो', रिंकू के 4 छक्कों पर झूमीं प्रिया सरोज, धोखेबाज गूगल

Mon, 27 Apr 2026 05:36 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

 

भाजपा की पूर्व जिला मंत्री - फोटो : वीडियो ग्रैब

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पद के बदले हमबिस्तर होने का दबाव बनाया

जिले में भाजपा के अंदर मची तकरार अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गई है। नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद से ही आरोपों का दौर जारी है। अब पूर्व जिला मंत्री ने फेसबुक लाइव में सीधे तौर पर जिलाध्यक्ष पर पद के बदले अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए बात की, तो जिला अध्यक्ष ने उनके सामने ऐसी शर्त रखी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गईं। पढ़ें पूरी खबर 

यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने पर मंत्री राजभर ने दिया बड़ा बयान

यूपी के पंचायती राज मंत्री और सुल्तानपुर जिले के प्रभारी ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिले में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। समय पर चुनाव नहीं हो पाने के आसार पर उन्होंने साफ किया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार ही प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे या फिर पंचायत का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला

मां और तीन साल की बेटी को गाड़ी ने कुचला

यूपी के बुलंदशहर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर अरनिया बिजली घर के पास सोमवार दोपहर एक दुखद सड़क हादसा हुआ। एक महिला और उसकी तीन साल की बच्ची पैदल सड़क पार कर रही थीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : सपा यूट्यूब चैनल।

गाजीपुर कांड को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजीपुर में एक नाबालिग लड़की की मौत मामले पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है और कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़िता के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी।

वहीं, महिलाओं को राजनीति में 33 फीसदी आरक्षण देने के मामले पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने का बिल तो संसद में कबका पास हो चुका है। सरकार को तत्काल इसे लागू कर देना चाहिए लेकिन मोदी सरकार खुद महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। पढ़ें पूरी खबर

जनता दर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

बंगाल रवाना होने से पहले सीएम योगी ने निभाया जनसेवा का वादा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प. बंगाल रवाना होने से पहले जनसेवा का संकल्प भी पूरा किया। मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह 'जनता दर्शन'  में प्रदेश भर से आए फरियादियों की पीड़ा सुनी और अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

मनमानी पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिड रिजेक्ट करने पर जताई नाराजगी

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अहम आदेश में स्पष्ट किया है कि याचिकाकर्ता द्वारा जरूरी दस्तावेज देने के बावजूद बिड (बोली) खारिज किया जाना मनमाना और भेदभाव पूर्ण है। कोर्ट ने यह देखते हुए कि याचिकाकर्ता की बिड, जरूरी दस्तावेज देने के बावजूद खारिज कर दी गई, माना कि टेंडर देने वाले अधिकारी की फ़ैसला लेने की प्रक्रिया भेदभावपूर्ण है। इसलिए कोर्ट ने पूरी टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगा दी और प्रतिवादियों को फिलहाल टेंडर के तहत कोई भी कॉन्ट्रैक्ट देने से मना कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

महिला अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र - फोटो : संवाद

गूगल से खाया धोखा: उन्नाव की जगह बरेली पहुंचीं प्रीति, छूट गई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्र को लेकर हुए भ्रम के कारण अभ्यर्थी प्रीति देवी परीक्षा देने से वंचित रह गईं। यह मामला तब सामने आया जब उन्नाव जिले की जगह प्रीति बरेली के नवाबगंज स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंच गईं। उनका कहना है कि प्रवेश पत्र में जिले का स्पष्ट उल्लेख न होने और गूगल सर्च में समान नाम के स्कूल दिखने से यह भ्रम पैदा हुआ।
विज्ञापन

इकाना पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज। - फोटो : सोशल मीडिया

इकाना में मंगतेर की बैटिंग देख झूम उठीं सांसद प्रिया सरोज, चार छक्के लगते ही बोलीं- वंस मोर

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में रिंकू सिंह की विस्फोटक पारी पर उनकी मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज उत्साह से झूम उठीं। लगातार चार छक्के लगते ही वह सीट से खड़ी हो गईं और कोलकाता का झंडा लहराते हुए रिंकू का उत्साह बढ़ाया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें