फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में 16 दिन के बाद खुलेंगे स्कूल, खत्म हुए शीतकालीन अवकाश; बदले समय पर चल रहे माध्यमिक विद्यालय

Thu, 15 Jan 2026 01:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Schools reopen in UP: यूपी के बेसिक स्कूल 16 दिनों के बाद शुक्रवार से एक बार फिर से खुलने जा रहे हैं। माध्यमिक स्कूल बदले समय से संचालित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
यूपी के प्राथमिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूरे प्रदेश के बेसिक स्कूल शुक्रवार से खुलेंगे। बेसिक स्कूलों के कैलेंडर के अनुसार 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक यहां अवकाश था। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश होने के बाद 16 जनवरी से स्कूल खोले जाएंगे। अब इन स्कूलों में जरूरत पड़ने अवकाश जिलाधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर ही घोषित किया जा सकेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी भी मौसम को देखते हुए अवकाश घोषित कर सकते हैं। प्रदेश के निजी स्कूल अपने कैलेंडर के अनुसार पहले ही खुल चुके हैं। स्कूल खुलने के साथ ही 24 जनवरी से विद्यालयों में सत्रीय परीक्षाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदले समय से चल रहे हैं माध्यमिक विद्यालय

यूपी में माध्यमिक विद्यालय बदले हुए समय पर चल रहे हैं। इन विद्यालयों का समय सुबह दस बजे से तीन बजे तक का है। प्रदेश के कई जिलों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रीबोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, कुछ जिलों में यह परीक्षाएं खत्म भी हो गई हैं। प्रीबोर्ड परीक्षाओं के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होनी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें