फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, तीन अक्तूबर से बदले हुए समय पर खुलेंगे विद्यालय; जानिए नया समय

Tue, 30 Sep 2025 07:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Changed school timings: यूपी के माध्यमिक और बेसिक स्कूल तीन अक्तूबर से बदले हुए समय पर खुलेंगे। इसके पहले एक और दो अक्तूबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन
तीन अक्तूबर से बदलेगा स्कूलों का समय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में स्कूलों का समय बदल गया है। तीन अक्तूबर से प्रदेश के सभी तरह के स्कूल बदले हुए समय पर खुलेंगे। इसके पहले एक और दो अक्तूबर को स्कूल-कॉलेजों  में अवकाश है। एक अक्तूबर को महानवमी और दो अक्तूबर को विजयदशमी पर अवकाश रहेगा। 

विज्ञापन


अभी तक माध्यमिक विद्यालयों में साढ़े सात से डेढ़ की पढ़ाई होती थी। तीन अक्तूबर से यह समय साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक हो जाएगा। इसी तरह परिषदीय विद्यालयों में एक अक्तूबर से पढ़ाई का समय बदल जाएगा। अब विद्यालयों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक पढ़ाई होगी। हालांकि एक और दो अक्तूबर को विद्यालयों में महानवमी और विजयदशमी की छुट्टी होने के कारण स्कूलों का बदला हुआ समय तीन अक्तूबर से प्रभावी होगा। अभी स्कूलों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें