फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, रिपोर्ट लगाने के बदले मांगी थी रकम

Tue, 30 Sep 2025 07:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में एंटी करप्शन टीम ने चौकी प्रभारी को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है। एक मामले में रिपोर्ट लगाने के बदले रकम मांगी थी। पैसे लेते समय टीम ने धर लिया। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर की सिधौली कोतवाली में तैनात एक दरोगा को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दरोगा ने एक मामले को सुलझाने के एवज में दस हजार रुपये की मांग की थी। टीम ने अटरिया थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सिधौली के हरदोइया गांव निवासी पंकज सिंह के अनुसार उन्होंने सरवा निवासी एक युवक के खिलाफ आईजीआरएस की थी। इस पर सिधौली कोतवाली के हल्का नंबर पांच में तैनात दरोगा अरुण कुमार शर्मा ने हीला हवाली शुरू कर दी। उन्होंने कुछ दिन का समय मांगा। इसी बीच दरोगा ने पीड़ित से वर्दी बनवाने के नाम पर एक हजार रुपये ऑनलाइन डलवा लिए थे। यह रुपये वर्दी वाले के खाते में डाले गए। कुछ दिन बाद दरोगा ने उन पर ही केस दर्ज कर दिया।

आरोप है कि दरोगा ने मामले को सुलझाने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। इसकी शिकायत पंकज ने एंटी करप्शन टीम से की। मंगलवार दोपहर पीड़ित क्षेत्र में स्थित चौड़िया पुल के पास पहुंचे । वहां पीड़ित से दरोगा अरुण शर्मा ने दस हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


पहले से मुस्तैद टीम ने दरोगा को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम दरोगा को अटरिया थाने लेकर चली आई। अटरिया थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि टीम ने दरोगा के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। टीम उनको अपने साथ ही लेकर जाएगी। दरोगा को न्यायालय के सामने पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें