फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आठ सालों में एससी-सामान्य वर्ग के छात्रों को मिली 14000 करोड़ की छात्रवृत्ति, 1.79 करोड़ को मिला लाभ

Thu, 27 Mar 2025 07:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Scholarship in UP: यूपी में बीते आठ सालों में एससी और सामान्य वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में 14000 करोड़ की छात्रवृत्ति दी गई। 
विज्ञापन
स्कूलों में छात्रवृत्ति की योजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ने बीते आठ वर्षों में लाखों छात्रों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। इस अवधि में कुल 1.79 करोड़ छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, जिससे वे अपनी शिक्षा को निर्बाध रूप से जारी रख पा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और ऑनलाइन कर दिया गया है। आधार, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों का डिजिटल सत्यापन कर भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया गया है, जिससे वास्तविक जरूरतमंद छात्रों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के तहत एससी के 33.38 लाख छात्रों को लाभांवित किया गया। इस पर सरकार ने 699.26 करोड़ रुपये खर्च किए। इसी तरह सामान्य वर्ग के कक्षा-9 व 10 के 9.29 लाख छात्रों को 250.62 करोड़ रुपये दिए गए। योगी सरकार ने इन आठ वर्षों में छात्रवृत्ति के माध्यम से गरीब छात्रों को 14,000 करोड़ रुपये की मदद पहुंचाकर उनके भविष्य को संवारा है।

इसके अलावा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 88.61 लाख अनुसूचित जाति के छात्रों को 8,350.12 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। सामान्य वर्ग के 48.09 लाख छात्रों को 5,428.18 करोड़ रुपये की धनराशि मिली। इतना ही नहीं अनुसूचित जाति, जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाओं में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें